फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कर्णावती नदी में कूदी महिला, पीआरवी जवान ने देखा तो मछुआरों को भेजकर जान बचाई

विज्ञापन
छानबे के महड़ौरा कर्णावती नदी में महिला को डूबने से बचाते मछुआरे। स्राेत-  सोशल मीडिया
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल के महड़ौरा गांव में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ देवराजी देवी (42) ने कर्णावती नदी में छलांग लगा दी। सड़क से गुजर रहे डायल 112 के आरक्षी संतोष कुमार की सक्रियता से मछुआरों ने महिला की जान बचा ली।
विज्ञापन

महड़ौरा के प्रशासक जय नारायण ने बताया कि गांव निवासी देवराजी देवी (42) पत्नी दशरथ मांझी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सोमवार दोपहर किसी बात से नाराज होकर वह कर्णावती नदी में कूद गई। पुल से गुजर रही पीआरवी पुलिस की नजर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवाकर नाव से मछली पकड़ रहे मछुआरों को आवाज लगाई। मछुआरे तत्काल पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह पहुंच गए। महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें