मड़िहान थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के पास बाइक के धक्के से वृद्धा घायल हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इंदिरा नगर गांव निवासी बलवंती देवी (65) पैदल ददरा बाजार जा रही थीं। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्धा को धक्का मार दिया। इससे बलवंती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।