फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदे में लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के सराय टेकौर मोहल्ले में मंगलवार को भोर में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास गये। विवाहिता को कई बार आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो वह कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला और विवाहिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सीखड़ी निवासी राधेश्याम साहनी की पुत्री सीमा (22) व संदीप साहनी पुत्र होरी निवासी सराय टेकौर चुनार का लगभग दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। कुछ दिनों से पति वाराणसी में रहकर मजदूरी का काम करता है और बीच-बीच में घर आया जाया करता था। सोमवार की रात विवाहिता ने अपने पति से बात करने के लिए मोबाइल पर फोन किया। इस पर पति ने खाली नहीं होने की बात कहते हुए बाद में बात करने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद पति का मोबाइल स्विच कुछ समय के लिए आफ हो गया। मोबाइल आन होने पर दोनों में कुछ नोकझोंक हुई। उसके बाद रात में विवाहिता अपने कमरे में सोने की बात कहकर चली गई। इसी दौरान विवाहिता ने कमरे के अंदर जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। विवाहिता से एक 11 माह की पुत्री भी है। जो कमरे में ही थी। विवाहिता के पिता राधेश्याम ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर व सास के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी हुई है। सीओ चुनार रामानंद राय का कहना है कि लड़की के पिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें