बीच-बचाव करने रामबली की पत्नी कविता (35) आई तो तीनों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। जमीन पर गिरने के बाद वह बेहोश हो गई। परिजन सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाए। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
चिकित्सक ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका को दो वर्ष की एक पुत्री है। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह पहुंचे। रामबली के तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
चुनार कोतवाल नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रमजान को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।