फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम को खेत से लौट रही महिला जमीन पर फैले बिजली की तार पर पैर पड़ने से करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी रीता देवी (38) पत्नी संजय साहनी बृहस्पतिवर की शाम को अपने घर के पास स्थित सिवान में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। देर शाम चारा काटकर घर लौट रही थी। रास्ते में खेत में बिजली का तार फैला था। जिस पर रीता देवी का पैर पड़ने से वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह झुलस गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति संजय साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मदारपुर गांव निवासी दिनेश मौर्या अपने खेत को कटीले तारंो से घेरकर उसमे विद्युत करेंट प्रवाहित किया था। जिसके चपेट में आने से उसकी पत्नी रीता देवी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतका के पति संजय साहनी की तहरीर पर दिनेश मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें