फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिली महिला की सिर कूची लाशः हत्या की आशंका, कोई आहट नहीं मिलने पर हुआ संदेह; पंखे में लगा था खून

Sun, 28 Jul 2024 02:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर अहरौरा थाना की पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया गया। साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
महिला के घर के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में घर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह घर के बाहर न निकलने पर पड़ोस की महिलाओं ने देखा तो कमरे में उसका शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन


सावित्री देवी (50) पत्नी विमल सिंह निवासी अतरौली कला के पति बाहर रहते हैं। एक पुत्र तथा दो पुत्री है, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। सावित्री के घर से थोड़ी दूर पर महादेव जी का मंदिर है, जहां लोग दर्शन पूजन को आते हैं।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने देखा कि आज सावित्री मंदिर नहीं आई। दूधिया भी घर जाकर आवाज लगाया, पर कोई आहट नहीं मिली तो गाय का दूध निकाल कर चला गया। फोन करने पर भी नहीं उठा। दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन




गांव के महिलाओं ने साइड के रास्ते जाकर अंदर झांक कर देखा तो महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के लोग घर के अंदर हैं। घटना की जांच की जा रही है। 
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें