यहां पूछताछ के बाद महिला ने बताया कि प्रयागराज के ही एक ज्योतिषाचार्य पूजा कराने के बहाने विंध्याचल लेकर आया था। होटल के कमरे में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद मोबाइल एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गया। महिला ने दुराचार की भी आशंका जताते हुए आरोप लगाया।
इसके बाद पुलिस प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य से संपर्क साधने के बाद जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि महिला ने पहले चोरी का आरोप लगाया और थोड़ी देर बाद दुराचार करने की भी आशंका जताई। जिसके बाद ज्योतिषाचार्य से संपर्क बनाया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामला संदिग्ध लग रहा है।