लालगंज। मंगलवार को रजिस्ट्री कराने आए एक व्यक्ति की कार को दूसरे पक्ष ने क्षतिग्रस्त कर दिया ।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संबंधित प्रकरण से जुड़े दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विकासखंड हलिया निवासी पूर्व सेवानिवृत्त सैनिक देव नारायण सिंह की जमीन हथेड़ा गांव में है। जिसे वह वैधा गांव निवासी को बैनामा करने तहसील आए थे। इसकी सूचना सेवानिवृत्त की सैनिक की पत्नी को मिली ।?तो वह अपनी पुत्री को साथ तहसील पहुंची। हंगामा कर दिया। पत्नी उनको साथ ले जाना चाहती थी लेकिन पति देवनारायण सिंह जाने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वह रोगी है और उसके उपचार के लिए जमीन वह बेच रहे हैं। क्त्रस्ेता ने उनके खाते में पैसा जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि हलिया में एक मकान पुत्री के नाम पहले से लिया हुआ हूं और शेष पत्नी के नाम पहले ही कर दिया हूं । यह विवाद बेवजह है। अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए जमीन बेच रहा हूं। वही रोकारोकी में पुत्री वाहन से घायल हो गई और अधिवक्ता भी चपेट में आ गए। थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार ने दोनों पक्षों से बात की। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि प्रकरण जांच में है । दोनों पक्षों से बात हुई कि वह आपसी सहमत से जमीन का विक्रय करें।