फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी गई थी मायके, पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी युवक की पत्नी एक सप्ताह पहले मायके गई थी। सोमवार की रात युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों को मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस के सामने दीवार तोड़कर युवक को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी हरिशंकर गिरी (27) की पत्नी रूपा ने 20 दिन पहले लड़की को जन्म दिया है। रूपा एक सप्ताह पहले बच्ची के साथ मायके वाराणसी चली गई थी। हरिशंकर सोमवार की रात खाना खाकर कमरे में गया। पंखा निकाल कर मचान पर रख दिया। इसके बाद पंखे के हुक पर दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गया। सुबह नौ बजे के करीब जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने गए पर दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका था। सूचना पर पुलिस पहुंची। हरिशंकर वाहन चलाता था। चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी बच्चे के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पिता विधि नरायण ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें