फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो ननदों ने घर में नहीं आने दिया तो मायके वालों संग मिलकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के पिपरवार गांव में निवासी महिला ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर ननद खुशबू (16) और शीला (18) को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया।
मारपीट में दोनों अचेत हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरवार गांव निवासी विजय कुमार की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र में हुई है। शादी के बाद विजय की पत्नी गर्भवती होने पर मायके चली गई। जहां छह महीने बाद बेटी को जन्म दिया। विजय, माता और बहनों ने बहू पर आरोप लगाकर मायके लेने नहीं गए।
विज्ञापन

इसके बाद विजय की पत्नी ने अपने भाई, माता-पिता और गांव वालों को साथ लेकर शनिवार शाम पिपरवार गांव पहुंच गई। घर में केवल दोनों बहनें ही थी। भाभी को आने नहीं दिया। महिला पिता, भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष राजगढ़ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें