फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन नहीं मिली तो चार घंटे ट्रैक पर पैदल चले, मालगाड़ी की टक्कर से चली जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। घर जाने के लिए रात 11 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं मिली तो दो मजदूर रेलवे लाइन पर चार घंटे तक पैदल चलते रहे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास मालगाड़ी की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गार्ड की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोनभद्र जिले के निवासी दोनों मजदूर ममेरे भाई थे।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव निवासी सुनील चेरो (26) अपने ममेरा भाई ओमप्रकाश चेरो (28) और गांव के 12 अन्य लोगों के साथ मंगलवार की दोपहर चुनार रेलवे स्टेशन पहुंचा था। सभी को मजदूरी के लिए बंगलूरू जाना था लेकिन ट्रेन नहीं मिली। सुनील और ओम प्रकाश चुनार में रुक गए जबकि बाकी लोग घर लौट गए। रात 11 बजे दोनों घर जाने के लिए फिर से चुनार स्टेशन पहुंचे लेकिन उस समय कोई ट्रेन नहीं थी। इसके बाद दोनों रेल लाइन पर पैदल चलने लगे। करीब चार घंटे चलते हुए दोनों करीब तीन बजे सेमरी गांव के पास पहुंचे।
थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह ने बताया कि सेमरी में तैनात गेटमैन ने उन्हें रोका और कहा कि ट्रेन आ रही है, आगे मत जाओ। गेटमैन ने पुलिस को बताया कि मना करने पर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। कुछ दूर जाने के बाद पीछे से आई मालगाड़ी की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। मुरी एक्सप्रेस के गार्ड ने लूसा रेलवे स्टेशन मास्टर को सेमरी के पास ट्रैक पर दो लोगों के घायल पड़े होने की जानकारी दी। इसी बीच किसी राहगीर ने पुलिस और एंबुलेंस को घायलों के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पहुंची ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतकों के पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। सुनील के पिता बंशी चेरो और ओम प्रकाश के पिता केदार चेरो समेत अन्य परिजनों ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दोनों की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि रेलवे लाइन पर पैदल चलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें