फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : माता विंध्यवासिनी के दरबार में विदेशी भक्तों ने लगाई हाजिरी, 80 भक्तों का दल पहुंचा धाम

Wed, 05 Feb 2025 03:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मां विंध्यवासिनी के दरबार में विदेशी भक्तों की आवक ज्यादा दिखाई दे रही है। स्विट्जरलैंड और रशिया से आए भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और जयकारा लगाया।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे विदेशी भक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बुधवार की सुबह 80 विदेशी पर्यटकों का दल मां विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचा। काशी विश्वनाथ के दर्शन के पश्चात प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के बाद मां के दरबार पहुंचे विदेशी मेहमान । 80 की संख्या में पहुंचे विदेशियों में 70 स्वीटजरलैंड तथा10 रूस के थे। बुधवार को दो तीन खंडों में विदेशी भक्त दर्शन के लिए आते दिखे ।

विज्ञापन


इसी क्रम में दस की संख्या में जर्मनी से मंदिर की तरफ जा रहे भक्तों ने मंदिर निरीक्षण से वापस लौट रहे पुलिस महा निरीक्षक आरपी सिंह तथा मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी को मार्ग में रोककर सुगम दर्शन कराने का अनुरोध किया । जिस पर महानिरीक्षक ने मंदिर सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा को बुलाकर उन दर्शनार्थियों को सुगमता पूर्वक दर्शन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


विदेशी मेहमानों ने बताया कि महाकुंभ में स्नान करने के पश्चात मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में आएं हुए हैं, इसके पश्चात काशी विश्वनाथ धाम में जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें