ठंड से बचने को आग तापते लोग।
- फोटो : संवाद
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की समय सारिणी
घने कोहरे से लंबी दूरी की ट्रेन काफी देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्री परेशान हो गए हैं। बुधवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कैफियत एक्सप्रेस डाउन (12226) तीन घंटा देरी से पहुंची। गरीब नवाज (15716) 1:35 घंटा अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। साथ ही गोदान ताप्ती-गंगा अप (19046) 30 मिनट, साबरमती अप (19166) 30 मिनट विलंब से चल रही हैं।
हालांकि, आजमगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली कैफियत अप (12225) अपने निर्धारित समय से मात्र सात मिनट देरी से चली। ट्रेनों के अधिक लेट चलने से निकटवर्ती स्टेशन शाहगंज, खुरासन रोड, सरायमीर और आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर खास तौर से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पछुवा हवा से लोग बेहाल
फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद धूप होने बाद भी पछुवा हवा चलने से ठंड से लोग कांपते नजर आए। ऐसे में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आसपास के गांव से फूलपुर कस्बा में आने वाले को दिन में भी अलाव तापते देखा गया। कस्बे के रोडवेज से लेकर फूलपुर माहुल तिराहा तक काफी भीड़ रहती है। पूरे दिन ठेला और रिक्शा और ऑटो चालक काम से बचते हुए समय को निकालकर अलाव तापते दिखे। शाम लगभग छह बजे सड़को पर सन्नाटा पसर गया। अधिक तर लोग घरों में दुबक गए।