इससे दूसरी तरफ खेल रही बालिका पर दीवार गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पंचायत सहायिका सविता चीखते-चिल्लाते घटनास्थल पर पहुंची। चीख पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। दीवार के नीचे दबी शिखा को बाहर निकालकर अपने निजी साधन से पटेहरा पीएचसी ले गए। वहां डाॅ. राजकुमार ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पिता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। शिखा अपने एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ी थी। वह पथरौर कंपोजीट विद्यालय पथरौर में कक्षा एक की छात्रा थी। पुत्री की मौत से पिता रविंद्र कुमार, माता सरिता का रो-रोकर हाल बेहाल है।
थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि दीवार गिरने से दबकर बालिका की मौत हो गई। रविंद्र कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक हेमचंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है।
वर्ष 2020 में बना था भवन और चहारदीवारी की दीवार
खनवर मझारी गांव में वर्ष 2020 में सामुदायिक भवन व चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पांच साल में ही चहारदीवारी के साथ-साथ भवन भी जर्जर हो गया है। इसके ध्वस्तीकरण के लिए पत्र दिया गया था। इसी भवन में पंचायत सहायक अपना कार्य करती हैं। भवन की दीवारें भी खिसक रही हैं। आधी से ज्यादा चहारदीवारी गिर चुकी थी। जितना हिस्सा था वो बिलकुल जर्जर हो चुका है।