फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में तैनात होगी जल पुलिस

Sun, 14 May 2017 12:08 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
 विंध्याचल में आए दिन घाटों पर होने वाले हादसों को देखते हुए जल पुलिस की तैनाती की कवायद तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की पहल पर मंडलायुक्त रंजन कुमार ने इसके लिए शासन को पत्र भेजा है। जानकारों का कहना है कि यहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्ताव बनाकर डीआईजी एवं मंडलायुक्त को भेजा था। उसे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने शासन को भेज दिया है। जल पुलिस की तैनाती पर होने वाले व्यय का इंतजाम जिलाधिकारी द्वारा विशेष निधि से किया जाएगा।  शारदीय एवं चैत्र नवरात्रि मेला में तो जल पुलिस की व्यवस्था होती है। किन्तु अन्य दिनों में जल पुलिस की व्यवस्था न होने पर यहां किसी आकस्मिक घटना की संभावना बनी रहती है। जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जल पुलिस की व्यवस्था हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र से पत्राचार किया गया है। जाहिर है कि वर्ष भर आने वाले दर्शनार्थियों द्वारा गंगा में स्नान के दौरान पैर फिसलने एवं नाव डूबने आदि की घटनाएं आए दिन घटित होती रहती हैं। इस व्यवस्था के पूर्ण होने के पश्चात माँ विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन हेतु  आने वाले दर्शनार्थियों को डूबने से बचाने हेतु एवं गंगा नदी में होने वाली अन्य घटनाओं से सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी तथा होने वाली घटनाओं को कम किया जा सकेगा।      
पुल‌िस अधीक्षक आशीष त‌िवारी ने बताया क‌ि विंध्याचल में जल पुलिस तैनात करने के लिए डीआईजी के माध्यम से शासन को पत्रक भेजा गया है। अनुमति मिलते ही चौबीस घंटे विंध्याचल में जल पुलिस तैनात कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें