फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आकर चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पार करते समय बृहस्पतिवार की देर शाम को नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के डिंगुरपट्टी गांव निवासी मिश्रीलाल (60) सिंचाई विभाग में संविदा पर चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम साइकिल से अपने घर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से 200 मीटर दूर पूरब की ओर रेलवे लाइन पार करते समय नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जीआरपी के उप निरीक्षक राम सिंह यादव ने शव की शिनाख्त होने के बाद मृतक के पुत्र मनोज को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी रामदवर ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध सिंचाई विभाग में संविदा चौकीदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें