फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राज्य स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विशाल का हुआ स्वागत

विज्ञापन
राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विशाल यादव का मुंह मीठा कराकर स्वागत क
विज्ञापन
खेल निदेशालय एवं उ.प्र. कुश्ती संघ के समन्वय से आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर लौटे होनहार पहलवान विशाल यादव का उनके पैतृक गांव विशुनपुरा में शानदार स्वागत किया गया। मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह विशाल के आवास पर पहुंचकर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय खेल कार्यालय विन्ध्याचल मंडल की ओर से 13 से 15 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें वाराणसी इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए विशाल ने 79 किलोग्राम भार वर्ग (फ्री- स्टाइल) में प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें