फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी मंदिर में वीआईपी दर्शन व चरण स्पर्श पर रोक, भीड़ बढ़ने पर मंदिर के नीचे ही दर्शनार्थियों को रोका जाएगा

Mon, 03 Jan 2022 09:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19, ओमिक्रॉन एवं मां वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की घटना के परिप्रेक्ष्य में मां विंध्यवासिनी मंदिर में अगले आदेश तक वीआईपी दर्शन व चरण स्पर्श प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह निर्णय सोमवार शाम मंदिर के प्रशासनिक भवन में विंध्य पंडा समाज और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर में आने वाले हर व्यक्ति को मॉस्क लगाना जरूरी होगा। किसी भी व्यक्ति को बिना मॉस्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहली बार बिना मॉस्क के पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये जुर्माना, दूसरी बार एक हजार और तीसरी बार 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

मंदिर में भीड़ न हो, इसके लिए चरण स्पर्श सुबह पांच बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा। भीड़ बढ़ने पर मंदिर के नीचे ही दर्शनार्थियों को रोक दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को कोविड 19, ओमिक्रॉन से बचने के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मंदिर आने से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन


भीड़ नियंत्रित करने के लिए मंदिर पर झांकी व गलियों में बैरिकेडिंग की जाएगी। वाहनों को उचित स्थानों पर ही रोकने के लिए प्रबंध किया जाएगा। यदि किसी का वाहन इधर-उधर खड़ा मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पंडा समाज निर्धारित ड्रेस कोड में ही मंदिर परिसर में रहेगा।

बैठक में नगर क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, विंध्याचल थानाध्यक्ष नीरज पाठक, धाम चौकी प्रभारी आर एन शुक्ला तथा श्री विंध्य पंडा समाज से अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, प्रहलाद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें