मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब की तरफ से लायंस क्लब के सहयोग से लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब के लगभग 120 रक्तदाताओं को रक्तवीर की उपाधि से सम्मानित किया गया।
मिर्जापुर से बाहर की लगभग छह संस्थाओं के अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि टीम को सम्मानित किया गया। जिसमें रेणुकूट से प्रयास फाउंडेशन, भदोही से शिवन्या फाउंडेशन, फतेहपुर से गुरमीत सिंह, वाराणसी से बनारसी भौकाल, बनारसी इश्क के एडमिन, गाजीपुर से रक्तवीर फाउंडेशन, संकल्प फाउंडेशन की टीम मौजूद रही। मिर्जापुर से रक्तदान के इस मुहिम में साथ देने वाले रोटरी क्लब, लायंस क्लब, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, रोटरेक्ट क्लब मिर्जापुर, रोटरेक्ट क्लब विंध्याचल, इनरव्हील क्लब मिर्जापुर, राउंड टेबल मिर्जापुर, रोटरी क्लब इलीट, सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवि कसेरा व प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब के संचालक कृष्णानंद व अनिल बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में अनिल बरनवाल, मीनू मिश्रा, संतोष गोयल, प्रभु कसेरा, अभिषेक साहू, प्रद्युम्न सोनी, आकाश सिंह, गौरांग सोनी, सौरभ सिंह, आशुतोष, शशांक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब की तरफ से नौ जनवरी को रॉयल गार्डन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।