विंध्यधाम की सुरक्षा में पहले 84 पुलिसकर्मी तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के बाद अब पुलिसकर्मियों की संख्या 100 हो गई है। प्रवेश द्वार पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहनों को अंदर जाने से रोका जा रहा है। कॉरिडोर के साथ ही रेलवे स्टेशन विंध्याचल और पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया गया।
इसे भी पढ़ें; Delhi Blast: वाराणसी एयरपोर्ट पर पांच स्तरीय सुरक्षा, काशी विश्वनाथ, संकट मोचन मंदिर, स्टेशन पर रोज जैसा हाल
सीओ सिटी विवेक जावला और कटरा और शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। दोपहर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई।
क्या बोले अधिकारी
विंध्याचल की सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है। दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। वैरिकेडिंग की गई है। वाहनों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बाजार, पार्किंग, सिनेमा हाल और अन्य स्थानों की चेकिंग की जा रही है। -नितेश सिंह, एएसपी सिटी