फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल: गंगा में स्नान के दौरान डूबा बालक, दर्शन-पूजन को आए परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 06 May 2022 10:50 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

 विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान करते समय एक बालक डूब गया। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
घाट किनारे मौजूद बालक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हाल के दिनों में लगातार घटनाओं के बाद डीएम ने बैरिकेडिंग का निर्देश दिया। इसके बाद भी शुक्रवार को एक और हादसा हो गया। अखाड़ा घाट पर स्नान करते समय एक बालक डूब गया। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विंध्याचल में पिछले एक सप्ताह से लगातार डूबने की घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार सुबह डूबा बालक दिव्यांशु कुमार सिंह (12) पुत्र दयानंद सिंह थाना धनेश्वरी गांव पुल्फा, बक्सर (बिहार) का निवासी है। जो परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए विंध्याचल पहुंचा।

दर्शन-पूजन से पहले परिवार के लोग अखाड़ा घाट पर गंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान बालक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। शोर मचाने पर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा नदी में कूद कर उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई घंटे बाद भी बालक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घाट पर बड़ी संख्या में भीड़ है। बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल में बीते सात दिन में डूबने की यह तीसरी घटना है। लगातार हादसों के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें