फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्य धाम में श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सहूलियतें

Fri, 30 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पर्यटन विभाग विंध्याचल में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सुलभ प्रसाधन,  यात्री शेड और प्रवेश द्वार का निर्माण कराएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड पैकफेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप सचिव शिव कुमार पाठक ने पर्यटन          विभाग को दिशा निर्देश जारी         किया है, जिससे तीर्थ यात्रियों की सुविधा मिल सके।
  उन्होंने इसके लिए मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी किया है।

विंध्याचल में सुलभ प्रसाधन, यात्री शेड और प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन ने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिस पर सरकार ने मंजूरी दे दी है। विंध्याचल में शौचालय और यात्री शेड नहीं होने से यात्रियों को           खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


  बता दें  क्षेत्र में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खुले में शौच करनेे को विवश हैं। वहीं जो शौचालय हैं भी उनकी हालत खस्ताहाल है।   दूसरी ओर सुरक्षा के समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते वाहन धड़ल्ले से मंदिर तक पहुंच जा रहे हैं। जिससे धाम की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें