फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vindhyachal Temple: विंध्य धाम एआई सुरक्षा वाला देश का पहला मंदिर, एसएसपी ने किया ये दावा

Tue, 08 Apr 2025 02:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: विंध्य धाम एआई सुरक्षा वाला पहला मंदिर बना। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी में एआई आधारित लक्ष्मण सॉफ्टेवयर इंस्टॉल किया गया है। साथ ही कैमरों में विशेष चिप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विंध्य धाम का आकर्षण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्य धाम की सुरक्षा और निगरानी के लिए लक्ष्मण रेखा खींची गई है। सीसीटीवी में एआई आधारित लक्ष्मण सॉफ्टेवयर इंस्टॉल किया गया है और कैमरों में विशेष चिप लगाए गए हैं, जो कि अपराधी की पहचान कर अलर्ट करेगा। 

विज्ञापन


मंदिर परिसर में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर आगाह करेगा। एसएसपी का दावा है कि एआई लक्ष्मण सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने वाला देश का यह पहला कटर है। अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में अभी तक इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में युवक की हत्या: दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए निकला था, सुबह रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव
विज्ञापन


आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और आईजी आरपी सिंह ने भी इस सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली को देखा। इस मौके पर एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि विंध्यधाम परिसर में लगे 206 कैमरों में चिप लगा दी गई है। 
विज्ञापन


मंदिर परिसर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग चिप के माध्यम से एआई लक्ष्मण सॉफ्टवेयर के पास आएगी। इसके बाद सॉफ्टवेयर डेटा का विश्लेषण करता है। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करता है। 

इसे भी पढ़ें; पीएम मोदी देंगे सौगात: काशी में मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन, 2027 से होगी पढ़ाई; इलाज की राह भी होगी आसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें