संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। ग्रामीणों को अब छोटी-मोटी जानकारियों के लिए ब्लाक मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब गांव में ही एक छत के नीचे ब्लाक से समस्त सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ये बातें सहायक विकास अधिकारी पंचायत सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को भरुहना गांव में पंचायत सहायक कार्यालय के लोकार्पण के दौरान मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
एडीओ पंचायत की मौजूदगी में कोविड-19 नियंत्रण के लिए गांव में निगरानी समिति का गठन किया गया। एडीओ पंचायत ने कहा निगरानी समितियां महामारी से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता करते हुए मेडिकल कीट का वितरण करेंगी। साथ ही क्वारंटीन या होम आइसोलेशन वाले मरीजों की निगरानी करेंगी। इस दौरान ग्राम प्रधान रामकुमार सिंह चौहान, सचिव सुजीत कुमार सिंह, बीसी विभा बिंद, पंचायत सहायक अनन्या सिंह, स्वच्छताग्राही रेखा मौर्य, कोटेदार लक्ष्मीनारायण चौहान, आशा विंदू मौर्या, किरन सोनकर, सुखराजी, अर्चना देवी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुुर्गावती देेवी मौजूद रहीं।