फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फर्जी तरीके से फाॅर्म जमा करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर प्रक्रिया में फर्जी तरीके से फाॅर्म 7 भर कर 85 लोगों का नाम काटने की साजिश का आरोप लगाते हुए लासा और अदारी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को जैसे ही लासा अदारी गांव के ग्रामीणों को पता चला किसी ने उनके नाम से फाॅर्म-7 भर कर बीएलओ से रिसीव ले लिया है।
विज्ञापन

वह नाराज हो गए और लासा गांव में गोदाम के पास इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया की बीएलओ की लापरवाही के वजह से उनके नाम फार्म 7 भर कर काटने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है एक वर्ग विशेष के लोगों का नाम काटने की साजिश की जा रही है ।
अदारी गाँव के फिरोज अहमद के नेतृत्व में विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा की बीएलओ के पास कोई व्यक्ति आया और गाँव के 85 लोगों का फार्म 7 भर रिसीविंग लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अपील की है कि उनके नाम वोटर लिस्ट से न काटे जाए। इस मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें