फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान ग्रामीणों ने किया पथराव, अधिकारियों के वाहन तोड़े, दो घायल

Mon, 26 Apr 2021 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पथराव में सीओ व एसडीएम के चालक घायल, फर्जी वोटिंग का लगाया आरोप 
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में छानबे ब्लॉक के घमहापुर कम्पोजिट विद्यालय पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ सिटी के वाहनों पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे एसडीएम सदर व सीओ सिटी के चालक घायल हो गए। मौके पर पीएसी पहुंच गई है। 
विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के घमहापुर कम्पोजिट विद्यालय पर सुबह से मतदान चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे एक प्रधान पद  प्रत्याशी के लोगों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया तो उनसे विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

सूचना पर एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव और सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। तब तक मामला शांत नहीं हुआ था । ग्रामीण आक्रोशित हो गए। फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में दोनों अधिकारियों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पीएसी को बुला लिया गया है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर तनाव का माहौल है। भारी फोर्स की मौजूदगी में सवा एक बजे मतदान शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें