फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुर्लभ प्रजाति का मिला पैंगोलिन, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

विज्ञापन
नरायनपुर के ग्राम दिक्षितपुर में दुर्लभ प्रजाति का मिला पैंगोलिन फोटो, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
नरायनपुर। दीक्षितपुर गांव के एक खेत में बुधवार की सुबह दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन देखने को मिला। जिसे देख ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने रैपुरिया के सर्प पकड़ने वाले पतालू पटेल को बुलाया। जिसने पेंगोलिन को पकड़ कर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात यह है कि पैंगोलिन इस क्षेत्र में कैसे आ गया। बताया गया कि यह जीव ज्यादातर पहाड़ी व जंगली जगहों पर पाया जाता है। दीक्षितपुर गांव में खेत के जाल में फंसा था। पैंगोलिन को वज्र शल्क, सल्लू सांप, चींटीखोर आदि के नाम से जाना जाता है। यह फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी प्राणी होता है। यह चींटियों व दीमकों को खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें