फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीपा पुल चालू कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
छानबे क्षेत्र में जोपा रामपुर घाट पर पीपा पुल अभी तक चालू नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। अभी पीपा पुल बनाने की शुरूआत भी नहीं की गई है। ग्रामीणों ने पीपा पुल चालू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की भदोही इकाई पीपा पुल निर्माण कराती है। उधर, मिश्रपुर सीतामढ़ी पीपा पुल का भी कमोवश यही हाल है, जबकि इस पीपा पुल की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर की है। ग्रामीणों का कहना है कि पीपा पुल चालू न होने से बाइक, आटो तथा चार पहिया सवार लोगों को गोपीगंज, भदोही, जौनपुर, ज्ञानपुर, सीतामढ़ी, बरौत व जंगीगंज सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए 30 से 60 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों का डीजल और पेट्रोल खर्च ज्यादा होने के साथ ही समय भी अधिक लग जाता है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बीसी राम का कहना है कि गंगा नदी में पानी अधिक होने के कारण पीपा पुल बनाने में विलंब हो रहा है। उधर, ग्रामीण जयशंकर मिश्र, शिवचंद्र मिश्र, गोवर्धन सिंह, रामअवध पांडेय, दिलीप कुमार पाठक, शशिभूषण पाठक, रविशंकर यादव, संजय कुमार यादव, संदीप शुक्ला, अशोक कुमार शुक्ला, साहब शुक्ल, मदन मोहन मिश्र, दिलीप पांडेय आदि ने पीपा पुल अविलंब चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें