जिगना। बाबा बदेवरानाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार को ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक में ग्राम प्रधानों के प्रति प्रभारी खंड विकास अधिकारी छानबे के रवैए पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया। ग्राम प्रधानों ने बीडीओ के स्थानांतरण तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। कहा शीघ्र कार्रवाई न होने पर आरपार की लडाई लड़ी जाएगी।
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि जो अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना नहीं जानता उसे ब्लॉक में किसी भी दशा में रहने का अधिकार नहीं। उन्होने कहा संगठन बैठक को आनंद मोहन सिंह, दिलीप पाठक, गुलाम रसूल, सरोज कुमार यादव, नौगांव प्रधान प्रतिनिधि अमरेश तिवारी, पंच बहादुर सिंह, अनूप सिंह, बृजेश मिश्र, ओम प्रकाश उपाध्याय, विनोद यादव, चंद्रशेखर कुशवाहा, शिवलखन बिंद, संदीप शुक्ला, अमर बहादुर यादव, श्रीनाथ बिंद सहित कई ग्राम प्रधानों ने संबोधित किया। संचालन राम अवध पांडेय ने किया। इस मौके पर बांके बिहारी मिश्रा, कौशलेश चंद्र तिवारी, केशव यादव, किरन पांडेय, महेश्वरी उपाध्याय, साधू पांडेय, रामू सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संगम पांडेय, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।