फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन ने अन्याय के खिलाफ लड़कर गरीबों को दिलाया न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व सांसद फूलन देवी की पूण्यतिथि रविवार को समाजवादी पार्टी समेत कई दलों और सामाजिक संगठनों ने शहादत दिवस के रूप में मनाया। सुबह सपा कार्यालय पर कार्यक्रम में पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद दोपहर में स्टेशन रोड स्थित पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया के कैंप कार्यालय पर और भटौली में सपा नेता डॉ. विनोद बिंद ने ग्रामीणों के साथ पुण्यतिथि मनाई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट भवन पर पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की 20वीं पूण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी को सियासत में पूर्व रक्षा मंत्री और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव लेकर आए थे। फूलन को 1996 में मिर्जापुर से सपा के टिकट से चुनाव लड़ाकर संसद भेजा था। 2001 में फूलन देवी को दिल्ली निवास के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि फूलन देवी निषाद समुदाय से थी। सपा ने हमेशा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ों का समर्थन किया है। हमने हमेशा अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ी जातियों की मदद की है। फूलन देवी को भी अन्याय का सामना करना पड़ा। गोष्ठी में पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चौरसिया, डॉ. विनोद बिंद, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, श्रीराम भारती, अशोक यादव, अभय यादव, रोहित शुक्ला, रामगोपाल बिंद, शैलेश पटेल, संजय यादव, अतीक खां, मनोरमा मिश्रा, आशा गौतम, प्रिया सोनकर आदि रहे।
स्टेशन रोड स्थित कैलाश चौरसिया के कैंप कार्यालय पर शहादत दिवस मनाया गया। प्राजेेक्टर पर फूलन के जन्म से लेकर जीवन की अनेक परिस्थितियों से जुड़ी कहानियों को दिखाया गया। मुख्य अतिथि शंखलाल माझी ने बताया कि फूलन बचन से ही अपने बागी तेवर के कारण सुर्खियों में रही। पूर्व सांसद रामरति ने कहा कि विभिन्न परिस्थितियों से जूझते फूलन देवी ने पिछड़े समुदाय के लिए मिसाल कायम किया। कैलाश चौरसिया ने कहा कि फूलन देवी बहादूर महिला थी। उन्होंने अन्याय का सामना कर अपना मुकाम बनाया। कार्यक्रम में डॉ. विनोद बिंद, राजेंद्र एस बिंद, देवी चौधरी, श्रीराम भारती, मुन्नी यादव, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, अशोक मुन्ना, उपेंद्र तिवारी, अमित साहू, सिद्धांत यादव आदि रहे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमा देवी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. विनोद बिंद ने मझवां विधानसभा के भटौली गांव में वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर शमीम अहमद ,उमा प्रधान, उदल पासी, वीरेंद्र पाल, श्याम अचल यादव, पाली बिंद, नंदलाल बिंद, चंद्रमा बिंद, आनंद बिंद, राजकुमार यादव आदि रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सिटी ब्लॉक के सारीपुर में फूलन की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। हत्या की सीबीआई जांच की मांग की गई। इस अवसर पर रमाकांत बिंद, रवि कुमार बिंद, राजन दुबे, श्याम सुंदर बिंद, सुरेंद्र शुक्ला, बिहारी बिंद, लक्षनधारी बिंद, लवकुश बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें