फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईवे पर युवक का स्टंट करते वीडियो वायरल, जांच कर सबक सिखाएगी पुलिस

Wed, 31 Jul 2024 06:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर में युवक का हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक पर स्टंट करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने की जानकारी पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
युवक का स्टंट करते वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में हाईवे पर बाइक सवार द्वारा स्टंट करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस छानबीन और कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


यह है मामला
यातायात पुलिस लगातार बेहतर यातायात के लिए जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन बाइक से स्टंट करने वाले दबंग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक युवक का बाइक पर स्टंट करते वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक पर पीछे बैठा युवक हाथ में झंडा लिया है। वह चलती बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करते दिख रहा है। 

विज्ञापन


चलती बाइक पर यह स्टंट करना जानलेवा हो सकता है, इसके बाद भी हाईवे पर बाइक सवार स्टंट काफी देर तक स्टंट करता रहा। वीडियो जिले के पड़री थाना क्षेत्र के हाईवे का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर इस तरह का स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें