फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चैनल गेट से प्रवेश का वीडियो वायरल, पुरोहितों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रृंगारिया के पास रखी चाबी प्रशासन को कैसे मिली, उठ रहे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार दोपहर बड़े खजाने के पास स्थित चैनल गेट से कुछ लोगों के प्रवेश का वीडियो वायरल होने के बाद पुरोहितों में आक्रोश है। वीडियो में गणेश द्वार के पास स्थित चैनल गेट से लोगों को प्रवेश करते देखा जा रहा है। इस दौरान प्रवेश का विरोध भी किया जा रहा है।
बताया जाता है कि यह गेट बड़े शृंगारिया के खजाने के पास स्थित है। इसका इस्तेमाल पुरोहितों और मां के श्रृंगार में सहयोग करने वालों के लिए किया जाता है। इस मार्ग से श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए प्रवेश करने की परंपरा नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद पुरोहितों के बीच चर्चा है कि किस अधिकारी के निर्देश पर लोगों को इस रास्ते से प्रवेश कराया गया। वहीं, यह सवाल भी उठ रहा है कि पंडा समाज की जानकारी के बिना शृंगारिया के पास रखी चैनल गेट की चाबी प्रशासन को कैसे मिली। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सभी संबंधित लोगों से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।




2.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें