फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार।नगर पालिका सभागार में असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को उत्तर प्रदेश समाजिक सुरक्षा बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि संगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले 45 प्रकार के कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी निमेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि संगठित क्षेत्र में श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन कराने की सुविधा जनसेवा केंद्रों पर उपलब्ध है। असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक पंजीयन कराने के लिए अपना आधार कार्ड नामनी व परिवार सदस्यों का आधार कार्ड एक नामिनी व परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड एक पासपोर्ट साइज फोटो बैंक पासबुक राशन कार्ड मोबाइल नंबर देकर अपना पंजीयन जन सेवा सुविधा केंद्र पंजीकृत केंद्रीय स्वयं बोर्ड की वेबसाइट या श्रम कार्यालय जंगी रोड मिर्जापुर के माध्यम से करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो से चार अगस्त तक कैंप का आयोजन नगरपालिका सभागार में आयोजित होगा।
मिर्जापुर। धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, आटो रिक्शा चालक घरेलू काम करने वाले हाथ ठेला, ठेला चलाने वाले फुटकर सब्जी फल फूल विक्रेता, चाय ठेला लगाने वाले, मोटर साइकिल मरम्मत करने वाले गैरेज कर्मकार, ढोल बाजा बजाने वाले टेंट हाउस में काम करने वाले, मछुआरे तांगा, बैल गाड़ी चलाने वाले अगरबत्ती कुटीर उद्योग लगाने वाले, घरेलू उद्योग में लगे मजदूर, नाव चलाने वाले, समाचार पत्र बांटने वाला खेला मजदूर हड्डी का रंगाई पुताई धुलाई आदि दरी कंबल जरी जरी चिकनकारी मीट शॉप व प्लेटफार्म पर कार्य करने वाले डेरी पर कार्य करने वाले कांच की चूड़ी एवं अन्य कांच उत्पादों में कार्य करने वाले कामगार पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें