फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज ने पूर्व प्रधानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर बाजार में रतन गुप्ता के आवास पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय वैश्य चेतना महासभा की ओर से जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करने पर ही समाज का भला हो सकता है। सम्मानित ग्राम प्रधानों में डेढ़ौना प्रधान पति दीनानाथ गुप्ता, बंगला देवरिया प्रधान संतोष गुप्ता, भोरमारमाफी प्रधान पुत्र डा. सुभाष गुप्ता, हाजीपुर प्रधान धनंजय जायसवाल, समदपुर प्रधान पति लक्ष्मी नारायण गुप्ता व पूर्व प्रधान पकरी प्रमोद गुप्ता सहित आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान रविशरण गुप्ता व संचालन राकेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर डा. अशोक गुप्ता, विमल गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें