फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुष्कर्म का आरोपी वैद्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के एक गांव के वैद्य के खिलाफ संतान पैदा होने के लिए इलाज के नाम पर प्रयागराज निवासी एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी वैद्य को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि शादी के 15-20 साल बीतने के बाद भी उसे कोई संतान नहीं है। किसी के बताने पर वह लगभग डेढ़ माह पहले रैपुरिया गांव स्थित रसायनशाला पहुंची। वहां से इलाज शुरू हुआ। बीते चार नवंबर को उसने दवाखाना पहुंचने से पहले अपने पति के मोबाइल से वैद्य ज्ञानेश्वर सिंह से संपर्क किया तो उसने उसे जमुई बाजार के एक ट्रैक्टर एजेंसी के बगल में स्थित दवाखाना पर पहुंचने को कहा। वह 15 नवंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे अपने पति के साथ पहुंची। जहां अकेले बैठे वैद्य ने पहले हाथ की नाड़ी की जांच की। बाद में मशीन से जांच की बात कहकर पति को दवाखाने में ही बैठाकर उसे कुछ दूर अंदर बने कमरे में ले गया। कमरा बंद कर दिया और जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर वैद्य ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर गलत काम किया। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि आरोपी ज्ञानेश्वर सिंह वैद्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें