फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Collapsed: उत्तराखंड टनल हादसे में फंसा है मिर्जापुर का अखिलेश, सलामती को लेकर परिजन परेशान

Tue, 14 Nov 2023 03:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दीपावली के दिन बड़ा हादसा हुआ। टनल का 50 मीटर हिस्सा धंस जाने से 40 मजदूर फंस गए। उन सभी को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल हादसे में फंसे 40 लोगों में से एक मिर्ज़ापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर गांव निवासी अखिलेश भी है। जानकारी मिलने के बाद से ही गांव और परिवार वाले परेशान हैं। हर दो घंटे बाद युवक के चाचा विजय उत्तराखंड के हेल्पलाइन नंबर पर बात कर हाल ले रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड टनल हादसे में फंसा है मिर्जापुर का अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दीपावली के दिन हुए टनल हादसे में फंसे मजदूरों व अन्य कर्मियों में से एक मिर्जापुर जिले का भी  युवक है। टनल में फंसे होने की जानकारी मिलने की बाद से युवक के परिजन  परेशान हैं। युवक तीन वर्ष से सुपरवाइजर का काम कर रहा था। परेशान परिजन हर दो घंटे बाद उत्तराखंड के हेल्पलाइन नंबर पर बात कर रहे हैं। हेल्पलाइन पर बताया जा रहा है कि टनल में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। जल्द ही उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला  जाएगा।

विज्ञापन




उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दीपावली के दिन बड़ा हादसा हुआ। टनल का 50 मीटर हिस्सा धंस जाने से 40 मजदूर फंस गए। उन सभी को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल हादसे में फंसे 40 लोगों में से एक मिर्ज़ापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर गांव निवासी अखिलेश भी है। जानकारी मिलने के बाद से ही गांव और परिवार वाले परेशान हैं। हर दो घंटे बाद युवक के चाचा विजय उत्तराखंड के हेल्पलाइन नंबर पर बात कर हाल ले रहे हैं। विजय ने बताया कि  अखिलेश इसी हफ्ते अपने घर आने वाला था। इस घटना से उनकी दीपावली फीकी रही। कोई ख़ुशी नहीं। बल्कि, गम में एक-एक पल बीत रहा है। हेल्पलाइन पर बताया गया कि सभी सुरक्षित हैं। जल्द ही रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला लिया जाएगा। टनल में फंसे सभी लोगों को खाना, पानी और ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बताया कि अखिलेश तीन वर्ष से नवयुगा कंपनी में काम करता हैं। रक्षाबंधन पर घर आया था। तीन दिन पहले भी फोन पर बात हुई थी। जब से ये जानकारी मिली है। हम सब परेशान हैं। अखिलेश की पत्नी गर्भवती है। उन्हें किसी ने कुछ नहीं बताया। अखिलेश के पिता रमेश कुमार के साथ उनके परिवार और ग्रामीण परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें