फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अस्पताल में प्रसव के लिए प्रसूता से मांगा तीन हजार, वीडियो वायरल होने पर डीएम ने दिया जांच का आदेश  

Sun, 23 May 2021 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

प्रसव पीड़ा होने पर महिला को  जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उससे तीन हजार की मांग की गई। 
विज्ञापन
महिला अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के जिला महिला अस्पताल में प्रसूता से पैसा लेने  का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और सीओ सिटी प्रभात राय महिला अस्पताल पहुंचे । वहां पर परिजनों का बयान लेकर जांच में जुट गए हैं ।
विज्ञापन


नगर के बड़ी माता निवासी (27) ममता पत्नी जमुना प्रसाद को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर आए। महिला अस्पताल में उसने दोपहर में बच्चे को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि प्रसव के दौरान उससे 3000 की मांग की गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद पंद्रह सौ रुपये दिया गया। बच्चे के जन्म लेने के बाद उसे बेड पर रख दिया गया। उसका ख्याल नहीं रखा गया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई।  बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया जाने लगा। किसी ने महिला की शिकायत का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को मामले की जांच का आदेश दिया। नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी मौके पर पहुंच कर परिजनों का बयान लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें