इसी तरह भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अप में 26 को और डाउन में 25 मई को रद्द रहेगी। 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 26 को, 02876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी।
02254 भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 26 को, मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 24 को, एर्णाकुलम-पटना स्पेशल 24 एवं 25 को, पटना-एर्णाकुलम 27 एवं 28 मई को रद्द रहेगी। वहीं पुरी-जय नगर स्पेशल ट्रेन अप में 27 को डाउन में 29 को तथा पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा।
अरब सागर में आए तूफान ताउते के प्रभाव से उत्तर भारत मे बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह हल्की बदरी के बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम में आए इस बदलाव बाद शनिवार को धूप निकला जिससे तापमान में बढोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 24 मई तक बंगाल की खाड़ी से एक नए तूफान यास के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा को प्रभावित करेंगे।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मई में बारिश होना समुद्री तूफानों के प्रभाव की देन है। अभी कुछ दिन मौसम सामान्य रहेगा। बताया कि बंगाल की खाड़ी में भी हलचल हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि वो भी 24 मई तक तूफान का रूप ले सकती है।
ऐसे में 25 से मौसम में दोबारा से बदलाव के आसार देखने को मिल सकते हैं। वहीं, बीएचयू के भू-भौतिकीय विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव भाटला का कहना है कि आने वाले 25 मई तक बंगाल की खाड़ी से समुद्री तूफान यास के आने के आसार हैं। जो ओडिसा के तटीय इलाकों को टच करेगा। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश को भी प्रभावित करेगा।