फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: पहले दुल्हन ने किया मतदान फिर चली अपने ससुराल, ये खबर बड़ी दिलचस्प है

Thu, 11 May 2023 05:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में सात फेरे लेने के बाद नए जीवन की शुरुआत से पहले एक बिटिया ने समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा। वो विदाई से पहले अपने बूथ पहुंची और मतदान किया।
विज्ञापन
दुल्हन ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र में मतदान का कितना महत्व है यह बात युवाओं ने भलीभांति समझ ली है। मिर्जापुर में सात फेरे लेने के बाद नए जीवन की शुरुआत से पहले एक बिटिया ने समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा। वो विदाई से पहले दुल्हन के जोड़े में ही मतदान केंद्र पहुंच गई।

विज्ञापन


अपने बूथ पर उसने मतदान किया और लोगों को नगर के भविष्य के प्रति अपनी संजीदगी का एहसास कराया। इसके बाद वह परिजनों से विदाई लेकर ससुराल के लिए लिए रवाना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। नगर के चौक बाजार स्थित एकता अग्रहरि उर्फ गुड़िया पुत्री मनोज कुमार का विवाह सत्यानगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर में बुधवार की रात संपन्न हुआ।

गुरुवार सुबह विदाई के पहले गुड़िया ने मतदान की इच्छा जताई। जिस पर परिजन उसे लेकर थोड़ी ही दूर पर स्थित मतदान केंद्र नगर पालिका इंटर कॉलेज के बूथ पर पहुंचे। जहां शादी के जोड़े में ही उसने मतदान कर नगर के भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का लोगों को एहसास कराया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर में पहली बार आयकर विभाग ने की कार्रवाई

मुस्कुराते हुए कहा कि मतदान में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी चाहिए तभी नगर का विकास संभव हो सके। उसके इस फैसले पर परिजनों के साथ ही नए जुड़े रिश्तेदार भी प्रशंसा करते दिखे।
विज्ञापन

इधर, पोलिंग बूथ पर जमा लोग जागरूक बेटी के इस कदम को देख हक्का बक्का रह गये। बूथ पर मौजूद कर्मियों और मतदान की अहमियत को समझने वाले लोगों ने उसके इस कदम की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें