मझवां विकास खंड से प्रमुख पद पर दिलीप सिंह वियजी हुए। इन्हें कुल 46 मत प्राप्त हुए। समाजवादी पार्टी की माया सिंह को 30 वोट मिले। दिलीप विजयी 16 मतों से रहे।
हलिया विकास खंड के प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी देवी काबिज हुईं। इन्हें कुल 65 मिले। वहीं सपा उम्मीदवार रवींद्र प्रसाद को 47 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दल प्रत्याशी विनोद कुमार खाता नहीं खोल सके। एक मत रद्द हो गया। भाजपा प्रत्याशी 18 मत से विजयी हुईं। कुल 113 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जमालपुर विकास खंड से भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी विजयी रहीं। इनको 71 मत मिले। निर्दल प्रत्याशी प्रतिमा सिंह को 22 मतों से पराजित किया। प्रतिमा को 49 मत मिले। वहीं छह ब्लॉक पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
राजगढ़ ब्लॉक से गजेंद्र प्रताप सिंह, लालगंज से जयंत सरोज, कोन से मीनाक्षी सिंह, सीखड़ से क्षत्रपति सतेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ बुधवार को किसी प्रत्याशी के नामांकन न करने से वे पहले ही निर्विरोध हो गए थे। ये सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। वहीं पटेहरा कलां से अपना दल एस व भाजपा की संयुक्त समर्थित प्रत्याशी गरिमा सिंह निर्विरोध रहीं। नरायनपुर ब्लॉक में शुक्रवार को दो प्रत्याशियों की पर्चा वापसी से भाजपा के चंद्र प्रकाशसिंह निर्विरोध हो गए थे। 12 में से 10 पर भाजपा तो दो पर निर्दल प्रत्याशी जीते।
नीचें देखें पूरी लिस्ट-