आजमगढ़ में भाजपा के दो उम्मीदवारों समेत नौ लोगों ने पर्चे वापस लिए। अजमतगढ़ से भाजपा के मनीष मिश्रा के नाम वापसी से अलका मिश्रा निर्दल चुन ली गईं। मिर्जापुर ब्लॉक से भाजपा की गीता जायसवाल, निर्दल प्रत्याशी रीता व नाजिया ने नाम वापस ले लिया। मार्टीनगंज से आशा, मेंहनगर से सुनीता, पल्हनी से कौशिल्या व कोयलसा से इंदू ने दावेदारी छोड़ दी। सभी निर्दल चुनाव लड़ रहे थे। यहां 17 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।
सोनभद्र में म्योरपुर में भाजपा के रामदुलार सिंह गोंड के नाम वापस लेने से अपना दल के मान सिंह गोंड निर्वाचित हो गए। दुद्धी में अपना दल की नेेहा जायसवाल के पर्चा उठा लेनेे से रंजना चौधरी भाजपा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गईं। घोरावल से सपा उम्मीदवार अवधनारायण मौर्य ने नाम वापस ले लिया। सोनभद्र में पांच ब्लॉकों में चुनाव हो रहे हैं। जौनपुर में 7 पर्चे वापस लिए गए। कुल 21 ब्लॉकों में से 5 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अाज 16 ब्लॉकों में मतदान हो रहा है।
भदोही ब्लॉक से भाजपा की सुनीता मिश्रा के नाम वापस लेने से प्रियंका सिंह और ज्ञानपुर ब्लॉक से आनंद मिश्रा के नामांकन वापस लेने से भाजपा की आरती सिंह का निर्विरोध चुन ली गईं। अब दो ब्लॉकों डीघ व अभोली में मतदान होगा। मिर्जापुर के नरायनपुर ब्लॉक में दो निर्दल प्रत्याशियों चंद्रभान पटेल और संजू देवी के पर्चे वापस लेने से भाजपा के चंद्रप्रकाश सिंह निर्विरोध चुन लिए गए।
यहां 12 ब्लॉकों में छह जगहों पर चुनाव होंगे। चंदौली में तीन ब्लॉकों से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। सकलडीहा से जयंती सिंह, बरहनी से सुनीता सिंह और चहनियां से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक सिंह ने नाम वापस ले लिया।अब पांच ब्लॉकों में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।