योगेंद्र यादव के मुताबिक यह वीडियो छह मार्च का मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर नारायणपुर के पास का है। योगेंद्र यादव ने वीडियो ट्वीट कर चुनाव आयोग से सवाल किया। मिर्जापुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आरक्षी को ड्यूटी प्वांट से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुजरात पुलिस की चार कंपनी आई है। उनके कमांडेंट जवान के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है।
इधर, इस वायरल वीडियो को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने ट्वीट कर सवाल खड़े किए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यूपी चुनाव में आखिर गुजरात पुलिस क्या कर रही है?
मिर्जापुर के कछवां में पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पर्ची न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बीएलओ को घेर लिया। पर्ची न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि जोगीपुर, मंगलवारी, दर्जियांन, पीर खां, केवटान वार्ड में पर्ची बंटी ही नहीं। लोगों का आरोप है कि पर्ची देने के बजाय बीएलओ ने घर पर ही रख लिया। इससे नाराज बरैनी गांव में ग्रामीणों ने बीएलओ को घेर लिया।