फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोवर खजुरी बंधे में अज्ञात युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोवर खजुरी बंधे में सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीण हत्या कर शव को फेंके जाने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि डूबने के चलते युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

लोवर खजुरी बंधे की ओर सुबह गए ग्रामीणों ने एक शव उतराया देखकर देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बरकछा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। 32 वर्षीय युवक के शरीर पर सफेद शर्ट, नीला हाफ पैंट है। पुलिस ने शव निकलवाने के बाद शिनाख्त का प्रयास किया। पर देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्या कर शव को बंधे में फेंक दिया गया है। वहीं, पुलिस का मानना है कि युवक की डूबने से मौत हुई है। युवक को मरे हुए दो तीन हो गए हैं। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें