कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओझला पुल के पास शनिवार की सुबह एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त कराया, पर उसकी पहचान नहीं हो सका। शव देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे क्षेत्रान्तर्गत ओझला पुल से नीचे जाने वाली सीढ़ियों की चौकी पर 35 वर्षीय वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतक महिला का पहचान कराने का प्रयास किया, पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का शव देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि तीन दिन तक शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम होगा।