फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास, नटवां, रेहड़ा चुंगी व शास्त्री पुल पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को दिन में हुई बारिश के कारण कई प्रमुख स्थानों पर मार्गों पर पानी भर गया। हालांकि धान की नर्सरी डालने के लिए बारिश की बाट जोह रहे किसानों को तो खुशी हुई है लेकिन जल भराव की कारण प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने वालों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इधर दो- तीन दिनों से लगातार बादल छाए हुए हैं। तकरीबन रोज ही पानी बरस रहा है। बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया है। रोडवेज बस स्टैंड के पीछे, आवास विकास कालोनी, अनगढ़ रोड आदि जगहों पर लोगों को जलभराव की समस्या सामना करना पड़ा। विंध्याचल में तो सड़क पर कीचड़ लग गया है। अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने के लिए मुख्य मार्ग को खोद दिया गया है। इससे पूरे मार्ग कीचड़ से भर गया है। इसी प्रकार नगर में स्टेशन रोड पूरा कीचड़ से भरा हुआ है। वाराणसी जाने वाली निजी बस भी इसी कीचड़ में फंस गई थी। किसी प्रकार उसको निकाला गया। नगर के इमली महादेव, बड़ी माता आदि गलियों में पानी भर गया। नागरिकों की शिकायत थी कि नगर की अधिकांश नालियों की अभी तक सफाई नहीं हो सकी है। इससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता का कहना है कि सफाई नियमित रूप से हो रही है। वे स्वयं अधिकतर जगहों पर निरीक्षण कर जलभराव वाले जगहों पर जल निकासी की व्यवस्था करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें