फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब पीते समय चाचा-भतीजे में मारपीट, भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के बामी गांव में शुक्रवार की रात शराब पीते समय चाचा और भतीजे में किसी बात पर मारपीट हो गई। इसके बाद चाचा ने अपने बेटों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इससे चाचा-भतीजे घायल हो गए। दोनों को लेकर अस्पताल जाते समय रास्ते में भतीजे की मौत हो गई। मामले में पुलिस चार आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बामी गांव के उसरे पर मौजा निवासी बद्री (55) और उनके भतीजा दीन्नू (28) के बीच शुक्रवार की रात नौ बजे शराब पीते समय किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट होने लगी। बद्री ने अपने बेटों अर्जुन, खुटई और बिन्नू के साथ लाठी-डंडे से दीन्नू की पिटाई कर दी। मारपीट में दीन्नू और बद्री घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने दीन्नू को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। दीन्नू को लेकर मिर्जापुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर लहंगपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार राय और लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
मृतक दीन्नू के भाई तुलसीदास ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई खाना खाकर सोया। इसी बीच बद्री, अर्जुन, खुटई व बिन्नू ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बद्री और उसके तीनों बेटों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शराब के नशे में चाचा-भतीजे के बीच मारपीट हुई थी। गंभीर चोट लगने के कारण दीन्नू की मौत हो गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें