फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखा, वन विभाग टीम की मशक्कत के बाद भी पकड़ से दूर, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 21 Jun 2025 01:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

हालिया क्षेत्र में आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम इसे पकड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन ये अभी भी पकड़ से दूर बताया जा रहा है। सुसुआड़ नाले में छिपे मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास जारी है ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
खेत में दिखा मगरमच्छ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हलिया  वनरेंज के सुबांव कलां के गढ़वा गांव कोल बस्ती में शनिवार की रात मोलई कोल के घर में लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हाथ नही लगी।

विज्ञापन


मगरमच्छ पास स्थित सुसुआड़ नाले के गहरे पानी में जाकर कूद गया। मगरमच्छ के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रेंजर अवध नारायण मिश्र ने बताया कि गढ़वा गांव में सुसुआड़ नाले के पास निकले लगभग आठ फीट लंबे मगरमच्छ को टीम द्वारा सुरक्षित पकड़ने का काफी प्रयास किया गया।

लेकिन मगरमच्छ पास स्थित सुसुआड़ नाले के गहरे पानी में जाकर कूद गया। एहतियात के तौर पर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सुरक्षा श्रमिकों की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर निकलने पर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा बांध में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें