मिर्जापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर महिला समेत दो अज्ञात लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव को ट्रैक से हटवाकर पुलिस और जीआरपी दोनों के शव की शिनाख्त करने में जुटी थी।
पड़री थाना क्षेत्र के झिंगुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को ट्रैक से हटवाकर शिनाख्त में जुट गई है। युवक पीले रंग का टीशर्ट और नीले रंग के हाफ पैंट पहना है। पड़री पुलिस आस-पास के गांव में युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, पर युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पड़री पुलिस ने बताया कि तीन दिन में शव की शिनाख्त न होने पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन चुनार के खंभा नंबर 703 के बीच एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी चुनार मौके पर पहुंच कर शव को ट्रैक से हटवाया। महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल का टैटू बना है। वह लाल रंग की साड़ी, काले रंग का ब्लाउज व क्रीम कलर का पेटीकोट पहने है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि वृद्धा के शव की शिनाख्त कराई जा रही है।