अहरौरा। क्षेत्रके महमूदपुर तिराहे के पास से पुलिस ने रविवार की दोपहर एक नाबालिग समेत दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के गहने और नकदी आदि को बरामद किया। नबालिग चोर को बाल सुधार गृह भेजा गया।
एक मार्च को अहरौरा खास डीह निवासी शरद चंद्र श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर नकदी और जेवराज चोरी किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार की दोपहर महमूदपुर तिराहे के पास से सत्यम तिवारी उर्फ प्रियांशु निवासी काजीपुर सैयदराजा चंदौली के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 607 ग्राम चांदी, लगभग 25 ग्राम सोने के जेवरात, छह हजार नकदी, पांच मोबाइल व एक बाइक बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया।