फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। हरियाणा की डिस्टलरी में बनी 175 पेटी अंग्रेजी शराब बिहार ले जाते समय पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम को दैत्रा वीर बाबा मंदिर के पास से बरामद किया। साथ ही तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को पकड़ा। बरामद अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी के लिए इस्तेमाल डीसीएम वाहन पर भी बिहार आरटीओ का कूट रचित नंबर प्लेट है। मामले का खुलासा शुक्रवार को एएसपी ऑपरेशन महेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को सूचना मिली की हरियाणा डिस्टलरी में निर्मित ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप डीसीएम में लोडकर अहरौरा के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस और आबकारी टीम ने डीह इलाके में पावर हाउस के पास स्थित दैत्रा वीर बाबा मंदिर के पास चेकिंग शुरू की। तभी चित्त विश्राम की ओर से एक डीसीएम आती दिखाई दी। पुलिस ने मार्ग अवरुद्ध करके संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान डीसीएम में लोड 175 पेटी हरियाणा की डिस्टलरी में निर्मित ब्रांडेड शराब बरामद हुई। पुलिस टीम को तलाशी के दौरान वाहन से दो अन्य राज्यों के कूट रचित फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुए हैं। तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों रवि कुमार निवासी खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा व दीपक कुमार निवासी ग्राम असरफ पुर मटेन्डू थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
ऐन वक्त पर बदला गया लोकेशन
अहरौरा। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि बवाना के उत्तरी दिल्ली से शराब की खेप की आपूर्ति कोलकाता की जानी थी। पर जैसे ही अदलहाट इलाके में पहुंचे तभी सरगना के निर्देश पर डिलीवरी की लोकेशन बदलकर पटना कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम वाहन से चार वाहनों के पंजीकरण के फर्जी कागजात, बीमा के कागजात बरामद हुए। इसका इस्तेमाल अंग्रेजी शराब की तस्करी के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें